भोपाल,(आरएनएस)। एक जनवरी 2025 की शुरुआत तेज ठंड और कोल्ड वेब के साथ होगी। नए साल पर मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, शहडोल, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है। प्रदेश के ग्वालियर संभाग के साथ-साथ उज्जैन में सबसे ज्यादा ठंड पडऩे और कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और सागर में भी कोहरा छाया रहेगा। अनुमान है कि जनवरी में 20 से 22 दिन तक शीतलहर ओर कोल्ड डे का असर देखने को मिल सकता है।







