शिवशक्ति कम्पनी द्वारा किया गया किसान सम्मेलन का आयोजन

Join Us

सीहोर। ग्राम सिंहपुर जिला सीहोर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। किसानों का कम खर्च में अच्छा उत्पादन प्राप्त हो उसके लिये जागरूक किया गया, किसानों को शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड के द्वारा जैविक खाद जैसे विग 99-999, खास, सीएमएस, आदि प्रोडक्ट खेत में डालने के लिये जागरूक किया गया, जिससे कि किसानों का खेत में खर्च भी कम हो और उत्पादन भी अधिक प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया गया। रासायनिक दवाई और खाद का कम उपयोग करना आदि विषय पर जोर दिया गया। मुख्य रूप से अधिक रासायनिक खाद डालने से किसानों को बहुत गम्भीर बीमारियाँ जैसे केन्सर, टीवी आदि बीमारी विकराल रूप शरीर में धारण कर रही है। इससे बचने के लिये कृषि सम्मेलन का प्रचार किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि अधिकारी ललित जायसवाल, टीम मैनेजर दिनेश कुशवाह, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव शाजिद खान उपस्थित रहे।

Previous articleकब तक रहोंगे अंग्रेजों के गुलाम –  मुनि श्री निर्णय सागर जी 
Next articleसालीखेड़ा गांव में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसान सम्मेलन का आयोजन