सालीखेड़ा गांव में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसान सम्मेलन का आयोजन

Join Us

दिनांक 31/12/2024 को सीहोर जिले के ग्राम सालीखेड़ा के अग्रणी किसान श्री पठान सिंह बारेला द्वारा समर्थन संस्था का जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु जो प्रयास किया जा रहे हैं इस सबंध में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन में आठ गांवों के लगभग 90 किसानों द्वारा जैविक खेती के मॉडल को देखा । श्री पठान सिंह और श्री अभय बारेला द्वारा जैविक खेती में किया जा रहे प्रयासों के बारे में जाना और खेत मे जाकर फसल को भी किसानों द्वारा देखा गया किस प्रकार से विगत 3 वर्षों से जैविक खेती को निरंतर किया जा रहा है और उनके अनुभवों को जाना । यह सीहोर जिले में एक अग्रणी प्रयास है जो समर्थन संस्था और कृषि विभाग के संयुक्त प्रयासों से किया जा रहा है ।  बीआरसी केंद्र पर एडवांस जीवामृत और कीट प्रबंधन हेतु कई प्रकार की कीटनाशक का निर्माण किया जा रहा है ।
किसान सम्मेलन में कृषि विज्ञान केंद्र सेवनिया के श्री संदीप द्वारा मृदा के बारे में बताया गया और किस प्रकार प्राकृतिक खेती में मृदा के तत्वों की आवश्यकता होती है और उनको हम किस प्रकार जीवो अमृत घन जीवामृत के माध्यम से पूरा कर सकते हैं और खेती को उपजाऊ बना सकते हैं उक्त क्रम में अग्रणी किसान श्री पहला सिंह, श्री भगत द्वारा उनके द्वारा प्राकृतिक खेती में किया जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया गया किस प्रकार हम परंपरागत खेती में बिना रासायनिक उर्वरक को और कीटनाशकों की खेती करते थे और उत्तम खेती हुआ करती थी इसके बारे में विस्तार से बताया गया तत्पश्चात पर्यावरण विद श्री सुशील कुमार द्वारा पर्यावरण पर पढ़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया । किस प्रकार हमारी खेती अंधाधुन उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषण होता जा रहा है और नई-नई बीमारियॉ आ रही है जैसे कैंसर जो की एक भयानक बीमारी के रूप में हमारे समाज के सामने दिखाई दे रही है जिससे एक बड़ा तबका प्रभावित है और सभी किसान भाइयों से आग्रह किया कि धीरे-धीरे प्राकृतिक खेती जैविक खेती की तरफ अग्रसर रहे जिससे हम भी और हमारा समुदाय और समाज भी स्वस्थ रहे और हम जहर मुक्त खेती की तरफ अग्रसर रहें तत्पश्चात समर्थन संस्था से दिव्या और नारायण परमार द्वारा सारे कार्यक्रम को फैसिलिटेट किया गया और समर्थन संस्था के जैविक खेती में किए गए प्रयासों को सरपंच प्रतिनिधि श्री रेम सिंह भंडारी द्वारा अग्रणी पहल बताया गया और उनके गांव में वह प्रयास कर रहे हैं कि हम सब शतप्रतिशत गांव को जहर मुक्त गांव और जहर मुक्त खेती में परिवर्तन करने के लिए पूरी पंचायत को संकल्पित करेंगे ।

Previous articleशिवशक्ति कम्पनी द्वारा किया गया किसान सम्मेलन का आयोजन
Next articleकुबेरेश्वरधाम नए साल के स्वागत में लाखों श्रद्धालु पहुंचे, 30 क्विंटल खीर-खिचड़ी प्रसादी का हुआ वितरण