नर्मदापुरम/ प्रबंधक (शहर) जोन-1, म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. नर्मदापुरम ने बताया कि गुरूवार 02 जनवरी 2025 को 11:00 बजे से 02:00 बजे तक बी.टी.आई. उपकेन्द्र का मैंन्टेनेंस किया जाना है। जिसके चलते विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 केव्ही सबस्टेशन, बी.टी.आई. सबस्टेशन अंतर्गत प्रभावित क्षेत्र ईदगाह, खोजनपुर गाँव, कब्रस्तिान, श्रीगुंज गार्डन के पीछे, जुमराती, कालीमंदिर, राजा मोहल्ला, बी.टी.आई, भीलपुरा, बसंत टाकीज, कोरी मोहल्ला, गुरूकुल, फूटा कुआ, राठौर मार्ग, बालागंज, रविशंकर मार्केट, लेंडिया मैदान एवं अन्य संबंधित क्षेत्र में विद्युत लाईन बन्द रहेगी।






