नर्मदापुरम/ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय डॉ मनमोहन सिहं जी का निधन होने पर 26 दिसम्बर 2024 से 01 जनवरी 2025 तक राजकीय शोक घोषित किया गया। जिस कारण प्रतिमाह के प्रथम कार्य दिवस पर आयोजित राष्ट्रगीत ‘’वन्देमातरम्र’’ एवं राष्ट्रगान ‘’जन गण मन’’ गायन 01 जनवरी 2025 के स्थान पर 02 जनवरी गुरूवार को पूर्व निर्धारित समय पर आयोजित किया जाएगा।






