कड़ाके की ठंड से कांपा नर्मदांचल
नर्मदापुरम। समूचे नर्मदांचल में इन दिनों कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। नए साल के पहले दिन बुधवार को नर्मदाचंल में सुबह से लेकर दोपहर तक हल्का कोहरा छाया रहा। कड़ाके की ठंड के साथ सुबह की शुरुआत हुई। नर्मदापुरम में 24 घंटे में 1.7 डिग्री रात का तापमान गिरा। यहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा। दिन में भी ठंड जारी रही। दोपहर बाद धूप निकली वह भी कमजाेर रही। पिछले सप्ताह कम ठंड थी बारिश के बाद बादल हटते ही ठंड ने जोर पकड़ लिया है।






