अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष की प्रथम बैठक में लिए अनेक निर्णय
नर्मदापुरम। अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष जिला इकाई नर्मदापुरम द्वारा स्थानीय नागेश्वर मंदिर प्रांगण में प्रथम बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मोना थापक की अध्यक्षता में बैठक में विप्र और धेनु के हित में अनेक कार्य करने के संदर्भ में चिंतन किया गया। आगामी समय में इसी विषय को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से भेंट करेंगे। नगर में जहां.तहां गौवंश परेशान हो रहा है। यह नहीं होना चाहिए। इस समस्या का निदान शीघ्र हो। इस विषय में अनेक ब्राह्मणों ने अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें मातृ शक्ति की भी उपस्थिति रही। बैठक में आचार्य पंडित नीरजेश त्रिपाठी पंडित अशोक दुबे पंडित संतोष मिश्रा पंडित मंकेश द्विवेदी पंडित कुशाग्र त्रिपाठी पंडित संदीप, पंडित कपिल पाठक पंडित दीपक शास्त्री श्रीमती सिया त्रिपाठी श्रीमती नेहा मिश्रा श्रीमति अर्चना पचौरी श्रीमति रश्मि थापक कुमारी आस्था मिश्रा आदि अनेक सामाजिक बन्धु गण उपस्थित हुए। अंत में आभार पंडित संतोष मिश्रा ने व्यक्त किया।






