श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी चल समारोह की तैयारी को लेकर सर्व यादव समाज की बैठक 28 को

Join Us

सीहोर। सर्व यादव समाज सीहोर अध्यक्ष राजु पटेल ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ मनाई जावेगी। ज्ञातव्य है कि जन्माष्ठमी के पावन पर्व पर सर्व यादव समाज के तत्वाधान में नगर में हर वर्ष भव्य चल समारोह निकाला जाता है। इसी आयोजन को इस वर्ष और अधिक भव्यता प्रदान करने हेतु सर्व यादव समाज की बैठक रविवार, दिनांक 28 जुलाई 2024 को प्रात: 10:30 बजे स्थानीय यादव धर्म शाला छोटी ग्वालटोली, सीहोर में आयोजित की जा रही है। जिसमें सभी स्वजातीय बन्धुओं एवं वरिष्ठजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Previous articleकुलपति डॉ.शुक्ला ने किया कृषि महाविद्यालय का औचक भ्रमण
Next articleजिला प्रशासन एवं डी बी सी पी एल की सराहनीय पहल सड़क सुरक्षा के लिए गायों के गले में रेडियम पट्टा लगा रही है