संभागायुक्त का पेंशनर संगठन ने स्वागत किया

Join Us

नर्मदापुरम। संभाग के नवागत संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी का पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सम्मान किया। संभागायुक्त श्री तिवारी ने पेंशनरों की समस्या और कठिनाइयों के बारे में जाना। उन्होंने पौधारोपण एक वृक्ष माँ के नाम, स्वच्छता अभियान व अन्य सामाजिक कार्यों को करने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर एशोसिएशन के दिनेश चतुर्वेदी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, रुपेन्द्र गौर पन बाबू, जेण्पी सोनी एम एल वैद्य, टीण्एस गहलोत विनोद बुधौलिया सत्तार खान हर गोविन्द रघुवंशी ओम प्रकाश मालवीय केण्पी पटेल सहित बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद थे।

Previous articleसड़क पर हो चुकी दुर्घटनाएं, लोग कहने लगे पशुओं को पहुंचाएं गोशालाएं
Next articleस्वच्छ जल प्रदाय हेतु नपाध्यक्ष ने दिए निर्देश’