रोजगार मेला के भव्‍य आयोजन के लिए विभिन्‍न अधिकारियों को सौंपे गए दायित्‍व

Join Us

नर्मदापुरम/ कार्यालय जनपद पंचायत नर्मदापुरम प्रांगण में “रोजगार मेला” का आयोजन 28.06.2024 को किया जा रहा है। मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम सौजान सिंह रावत ने उक्त “रोजगार मेला” के सुचारू आयोजन हेतु विभिन्‍न विभागों के अधिकारियों को दायित्व निर्वहन किये जाने हेतु ड्यूटी लगाई गई  है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नर्मदापुरम श्रीमति नीता कोरी को रोजगार मेला कार्यक्रम का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह से  कानून व्यवस्था, भीड नियंत्रण एवं सुरक्षा संबंधी संपूर्ण दायित्व यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था का प्रभार एसडीओपी पराग सैनी को सौंपा गया है। आवश्यक टेंट व्यवस्था, बैठक व्यवस्था के साथ-साथ पंजीयन में सहयोग, जलपान की व्यवस्था, रोजगार मेले में आमंत्रित सभी फर्म/संस्था को आमंत्रण एवं उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने, रोजगार संचालनालय अंतर्गत संचालित पोर्टल पर समस्त प्रविष्टि करने, रोजगार मेले के आयोजन संबंधी समस्त दस्तावेजीकरण कर जिला स्तर पर संधारित करने, नियोजित युवाओं का भौतिक सत्यापन एवं न्यूनतम 3 माह तक फालोअप एवं ट्रेकिंग करने का दायित्‍व जिला रोजगार अधिकारी नर्मदापुरम ए बी खान को सौंपा गया है। आयोजन स्थल पर आवश्यक साफ-सफाई व्यवस्था एवं फायर ब्रिगेड आदि की व्‍यवस्‍था के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका नर्मदापुरम नर्मदापुरम श्रीमति हेमेश्वरी पटले को दायित्‍व सौंपा गया है। जिले में समस्त उद्योगों से संपर्क कर उन्हें रोजगार मेले में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का दायित्‍व कैलाश माल जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र नर्मदापुरम / जिला रोजगार अधिकारी को सौंपा गया है। रोजगार मेला हेतु आवश्यक समन्वय एवं प्रचार-प्रसार के लिए प्राचार्य गृह विज्ञान अगृणी महाविद्यालय नर्मदापुरम श्रीमति कामिनी जैन को दायित्‍व सौंपा गया है। इसी तरह से रोजगार मेला हेतु आवश्यक समन्वय एवं प्रचार-प्रसार का दायित्‍व प्राचार्य पॉलिटेक्निकी कॉलेज नर्मदापुरम डॉ पी सी नरवरे, प्राचार्य आईटीआई कॉलेज नर्मदापुरम सतीश कुमार मोरे को सौंपा गया है। मेला आयोजन स्थल पर नियमित विद्युत संचालन का दायित्‍व अधीक्षण यंत्री म.प्र.वि.वि.कं. लिमि. नर्मदापुरम बी एस परिहार, रोजगार मेला का व्यापक प्रचार प्रसार व्यवस्था का दायित्‍व संयुक्‍त संचालक जन संपर्क नर्मदापुरम रश्मि देशमुख को दायित्‍व सौंपा गया है।

      इसके अलावा जिला शहरी विकास अभिकरण एवं समस्त मुख्य नगर पालिका / नगर पंचायत / संबंधित निकाय जिला नर्मदापुरम सहित जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्‍त संजय दिवेदी को तथा जिला प्रबंधक एनआरएल जिला पंचायत नर्मदापुरम को भी रोजगार मेला के लिए समन्‍वय एवं अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत प्रचार-प्रसार करने का दायित्‍व सौंपा गया है।

Previous articleकिसान भाईयों को रासायनिक उर्वरको की उपलब्‍ध्ता सुनिश्चित करने
Next articleचीन ने रचा इतिहास, चांद के अंधेरे हिस्से से नमूने लाने वाला बना दुनिया का पहला देश