गत वर्ष इसी अवधि में हुई थी 8.6 मिलीमीटर वर्षा
नर्मदापुरम/ जिले में 1 जून 2024 से आज दिनांक 25 जून को प्रात: 8 बजे तक 60.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में 8.6 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख नर्मदापुरम ने बताया है कि 25 जून को प्रात: 8 बजे तक तहसील नर्मदापुरम में 28.9 मिलीमीटर, माखननगर में 3, सोहागपुर में 7.6, बनखेड़ी 3.6, पचमढ़ी में 63 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वही जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्र सिवनीमालवा, इटारसी, , पिपरिया, एवं डोलरिया तहसील में वर्षा नही हुई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मिलीमीटर है।






