स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

Join Us

नर्मदापुरम/ नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की परियोजना क्रियान्वयन इकाई नर्मदापुरम अंतर्गत सम्मिलित नगर सोहागपुर व बनखेड़ी में एशियन डेवलपमेंट बैंक वित्त पोषित जल प्रदाय योजना तहत नगर के स्व सहायता समूहों को सहभागी योजना, सामुदायिक निगरानी एवं पानी के रखरखाव स्वच्छता तथा स्वच्छता संबंधित प्रथाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

      प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर परिषद सोहागपुर व बनखेड़ी के कर्मचारीगण, पीआईयू नर्मदापुरम के सामुदायिक विकास अधिकारी डॉ.अमित कुल्हार, सामुदायिक विशेषज्ञ डॉ. रीता मोहन, श्यामा तिवारी, फील्ड इंजीनियर संतोष अहिरवार एवं संविदाकार के सुपरवाइजर, स्व सहायता समूह की सदस्य उपस्थित रहे।

Previous articleपोलियो अभियान के दूसरे दिन 27254 बच्चों को पोलियो ड्रॉप दी गई 
Next articleअति वर्षा की स्थिति में प्रभावितों के लिए सुरक्षित स्थान पर शिविर की व्यवस्था अभी से तय कर चिन्हित स्थलो पर प्रभावित लोगों को ठहराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करे