सीहोर/ शासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान 16 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का कार्य जिले भर में किया जा रहा है। अभियान के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने गत दिवस ही जिले के जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ नगरपालिका को निर्देश जारी किये गये है अभियान के अन्तर्गत नर्मदा किनारे 14 जून को रेस्टहाउस घाट के समीप नर्मदा के किनारे साफ-सफाई एवं पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य रूप से पूर्व सांसद श्री रमाकान्त भार्गव, जनपद अध्यक्ष श्री महेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष श्रीमती सोनम भार्गव, उपाध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश पांडेय, एवं समस्त पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुधनी श्री राधेश्याम बघेल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुधनी, एव नायब तहसीलदार एवं शाहगंज, और मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सतीश मालवीय एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के तहत सामुदायिक प्रयास किए जा रहे हैं। जन प्रतिनिधियों से लेकर नागरिक जन तक श्रमदान कर रहे हैं और जल को प्रदूषित होने से बचा रहे हैं।






