नाले की एक बार और सफाई कराने की मांग

Join Us

नर्मदापुरम। बारिश के दौरान शहर के अनेक नालों में मलवा व गंदगी ठस जाती है। जिससे बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगता है। ज्यादा बारिश होने पर अनेक लोगों के घर तक नाले का गंदा पानी चला जाता है। इस बार नालों की पर्याप्त साफ सफाई हुई है उसके बाद फिर से गंदगी ठस गई है। इस कारण लोगों ने नाले की एक बार और सफाई करने की मांग की है। तिवारी कालोनी के नागरिकों तथा पीली खंती के नागरिकों ने नगर पालिका से समय रहते एक बार और नालों की अच्छे से सफाई कराने की मांग की है। मांग करने वालों में शिव मोहन सिंह, प्रमोद कुमार, हरिकिशन सिंह, प्रीतम सिंह, मनोहर लाल सहित अन्य अनेक वार्ड के नागरिक शामिल हैं। इसके साथ ही ईषान परिसर के नागरिकों का भी कहना है कि नाले का चौडीकरण किया जाना चाहिए जिससे कि बारिश का पानी नाले से ही बहे लोगों के घरों में न भरा सके।

Previous articleशहर में जमकर चल रहा है सूदखोरी का गोरखधंधा, मजबूरों से लेते हैं मनमाना ब्याज
Next articleग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का जिला खेल अधिकारी ने किया निरीक्षण