साहब मैं आदिवासी जिस झोपड़ी में वर्षों से निवासरत था मेरी अनुपस्थित में पड़ोसी ने मेरी झुग्गी तोड़ कर लिया कब्जा

Join Us

सीहोर। सीहोर जिले के ग्राम धबोटी शंकरगढ़ निवासी आदिवासी बाबूलाल भील पिता जामा भील ने थाना कोतवाली सीहोर में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि साहब मैं आदिवासी लगभग 20 वर्षों से वन विभाग की भूमि पर झुग्गी बनाकर रह रहा हूं एंव मजदूरी करते हुए अपने परिवार का भरण पौषण करता हूं। दिनांक 1 जून 2024 को प्रात:काल जानवरों के लिये भूसा लेने गया था कि सुबह 8 बजे के लगभग मेरे पड़ोसी प्रभावशाली जगदीश बारोले पिता शिल्दार बारेला, जिसका कि वन विभाग की भूमि पर आठ कमरों का पक्का मकान बिना वन विभाग की अनुमति के अवैध रूप से बना हुआ है। मेरी झुग्गी को स्वयं तथा लडक़े-लड़कियों से आगे रहकर तुड़वा दिया है। मना करने पर अनावेदकगण ने कहा कि झुग्गी की जमीन हमारी है, हमने रमेश से स्टाम्प पर लिखा पढ़ी कर खरीद ली है। इस प्रकार फर्जी तरिके से वनविभाग की भूमि को बिना वन विभाग की अनुमति से कोई खरीद फरोख्त नही कर सकता है। दादागिरी के बल पर मेरा जीवन यापन का सामान को बाहर फेक कर अवैध कब्जा कर बाउण्ड्री खड़ी कर दी गई है। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, उप वनमण्डलाधिकारी से आवेदक द्वारा शिकायत की गई है कि जगदीश बारेला द्वारा जो अवैधर रूप से पक्के आठ कमरे बनाये गये हैं, जाँच कर मेरी झुग्गी की भूमि मुझे वापस दिलाई जाकर मेरी जानमाल की रक्षा की जाने की गुहार लगाई गई है।

Previous articleनारद जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक परिवर्तन में पत्रकारों की भूमिका एवं चुनोतियाँ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ
Next articleसीरिज के अंतिम मैच में डीसीए ने यंग स्टार को 10 रन से हराकर 3-0 से किया क्लीन स्वीप