सीहोर/जनजातीय कार्य विभाग द्वारा MPTAASC पोर्टल पर अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता एप्लाई एवं अपलोड (नवीन एवं नवीनीकरण) की तिथी 31 मई निर्धारित की है। विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 एवं 2023-24 के लिये शत् प्रतिशत आवेदन नहीं कर पाने के कारण 31 मई तक आवेदन की सुविधा प्रदान की है। साथ ही समस्त संस्थाओं को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है कि उनकी संस्था में अध्ययनरत कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित न रहे। यदि निर्धारित समय-सीमा के बाद कोई भी विद्यार्थी आवेदन करने से छूट जाता है तो इसकी सम्पूर्ण जवाबदारी सम्बंधित संस्था/विद्यार्थी की होगी जिन संस्थाओं द्वारा समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण नहीं की जायेगी उन सभी संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाकर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं ।







