एसडीएम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण

Join Us

सीहोर/एसडीएम श्री तन्मय वर्मा ने आंगनवाडी केंद्र क्रमांक 89 एवं केंद्र क्रमांक 91 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, बच्चों को मिलने वाला नाश्ता, मध्यान्ह आदि के वितरण की स्थिति देखी। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने बच्चों का वजन, ऊंचाई और पोषण का रिकार्ड देखा। श्री वर्मा ने बच्चों से भी चर्चा की और कुछ समय बच्चों के साथ बिताया।

Previous articleकलेक्टर ने बुधनी और रेहटी तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Next articleगरीब रथ में अब एक और एक्स्ट्रा थ्री-टायर वातानुकूलित कोच