नर्मदापुरम। जिले के विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले 6 मामले में वाहन राजसात किए गए हैं। कलेक्टर सोनिया मीना ने वाहनों को राजसात करने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन जिले के विभिन्न स्थानों पर दुकानों से अत्यधिक मात्रा में लोगों को शराब बेचने और अवैध तरह से शराब बेचने पर पाबंदी नहीं लग पा रही है। जिसके कारण आएं दिन घटनाएं हो रही। पिछले दिनों पचमढ़ी में अत्यधिक शराब के सेवन से दंपति की मौत के बाद भी प्रशासन पूरे मामले पर सजग नहीं है। कलेक्टर एवं न्यायालय कलेक्टर माखननगर निवासी राजेश सराठे पिता रामेश्वर सराठे के वाहन क्रमांक एमपी 05 सीए 0437 को देसी मदिरा 270 बल्क लीटर का अवैध परिवहन करने के कारण राजसात करने के लिए आदेश दिए गए। इसी प्रकार ग्राम तुराखापा तहसील सोहागपुर निवासी सोहम पारधी आत्मज सागर पारधी की बाइक क्रमांक एमपी 05 एम एन 4148ए माखननगर निवासी माही और नर्मदाप्रसाद अहिरवार की बाइक एमपी 05 एमण्एक्स 3596, बुधनी निवासी लक्ष्मी केवट पत्नी राजाराम के वाहन क्रमांक एमपी 04 एचबी 0810ए नर्मदापुरम निवासी शिवम कुचबंदिया के वाहन क्रमांक एमपी 05 एम एक्स 6649 को देसी मदिरा 54 बल्क लीटर का अवैध परिवहन करने पर व बनखेड़ी निवासी गणेशाराम के वाहन क्रमांक एमपी 05 एडी 1062 को हाथ भट्टी महुआ शराब 60 बल्क लीटर का अवैध परिवहन करने पर जप्तशुदा शराब सहित वाहन को राजसात करने के लिए आदेशित किया गया है।






