सीहोर जिले के ग्राम दी बढ़िया ग्राम रोल ग्राम पडली के ग्रामीण किसानों ने ज्ञापन शॉप कर अवैध तरीके से हुए नलकूप

Join Us

खनन की जांच कर दोषी अधिकारी खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की एवं ग्राम पाडली रोल में नवीन नलकूप खनन करने की मांग की गई है सीहोर जिले के इछावर तहसील के ग्राम दी बढ़िया के ग्रामीण, पूर्व सरपंच उपसरपंच एवं पंचायत के तमाम मेंबरों ने मिलकर गांव में पंचायत भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया, हाल ही में वर्तमान में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मैकेनिकल विभाग की बोर मशीन द्वारा गांव में तीन नलकूप खनन अवैध तरीके से कर दिए गए हैं ग्रामीणों का कहना है कि एक नलकूप तो वर्तमान सरपंच के घर की निजी भूमि में कर दिया गया है दूसरा बोर भी सरपंच के परिचित की निजी भूमि में कर दिया गया है इस बात को लेकर  ग्रामीण जनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त भोपाल कलेक्टर जिला सीहोर प्रमुख अभियंता विभाग  भोपाल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से तत्काल दोषी अधिकारी दोषी सरपंच दोषी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सीहोर के अधिकारी कर्मचारियों की खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाने की मांग की है  ग्रामीणों के मुताबिक ये  आचार संहिता का भी उल्लंघन  है मतदाता को लुभाने के लिए  सरपंच द्वारा यह कार्य  करवाया गया है चुनाव आयोग से भी तत्काल यहां पर कार्रवाई करने की मांग ग्रामीण जनता द्वारा की गई है ग्रामीण जनता ने यह भी कहा है कि समय रहते आज कार्रवाई नहीं की तो हम चुनाव का बहिष्कार करेंगे और ऐसे अवैध काम हमारे गांव में नहीं होने देंगे

Previous articleफ्री ब्लड प्रेशर चेकअप शिविर
Next articleमतदान केन्द्रों की ओर पूरे उत्साह के साथ मतदान दल रवाना