विगत् दिनों किये गये नलकूप खनन कर मोटर लगाये जाने पर प्रशासन का माना आभार
सीहोर। सीहोर जिले में भीषण जल संकट से जूझ रहे कुछ गांव लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर रहे थे परंतु समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा की पहल पर प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को जल संकट से निजात भी दिलाई और साथ में ग्रामीणों ने शत प्रतिशत मतदान करने की कसमें खाई। ज्ञातव्य है कि सीहोर जिले के ग्राम धनखेड़ी ,मगरखेड़ा की नई कॉलोनी, चादबढ़, नोनूखेड़ी ,फूल मोगरा के ग्रामीण भीषण जल संकट से जूझ रहे थे और यही वजह थी कि ग्रामीण आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने को मजबूर थे, जिस पर समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा के नेतृत्व में सभी ग्रामीणों ने सीहोर कलेक्टर मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ-साथ प्रमुख अभियंता पीएचई विभाग से अपनी समस्या को लेकर गुहार लगाई और ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्या से अवगत कराया, सीहोर कलेक्टर के आदेश पर सभी ग्रामों में नलकूप खनन किए गए, सभी नलकूप खनन में भरपूर पानी मिलने से सभी ग्रामीण काफी खुश हुए और फिर समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में ग्राम के सभी लोगों युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं ने लोकसभा चुनाव में सत प्रतिशत मतदान करने की कसम खाई एवं सीहोर कलेक्टर मुख्य चुनाव आयुक्त सहित प्रमुख अभियंता पीएचई विभाग को धन्यवाद दिया एवं ग्रामीणों ने समाजसेवी एम. एस. मेवाड़ा का साफा बांधकर फूल मालाओं से स्वागत किया। समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा की ग्रामीणों के प्रति मेहनत एवं इस पहल की प्रशासनिक अमले के साथ-साथ सीहोर जिले में खूब चर्चा हो रही है।







