कांग्रेस पार्टी ने इन्दौर संसदीय क्षेत्र से जसबीर सिंह खनूजा को प्रभारी एवं देवेन्द्र सिंह रूबल को किया सहप्रभारी नियुक्त

Join Us

जाति वर्ग के नाम पर की गई राजनीति हमेशा होती है विफल, बनेगी कांग्रेस की सरकार-जसबीर सिंह खनूजा
सीहोर। म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देश पर म.प्र. कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों एवं विभागों के प्रभारी श्री जे.पी. धनोपिया की सहमति पर कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह पांधे द्वारा मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए म.प्र कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ द्वारा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किये गये है। जिसमें सीहोर जिला कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जसबीर सिंह खनूजा को इन्दौर संसदीय क्षेत्र का प्रभारी एवं देवेन्द्र सिंह रूबल को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही सभी नियुक्त प्रभारी, सहप्रभारियों से अपेक्षा व्यक्त की गई है कि अपने-अपने प्रभार के संसदीय क्षेत्र में पंहुचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार करें और जनता के बीच में कांग्रेस का पक्ष रखें। इस पर जसबीर सिंह खनूजा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका मैं पुरी सक्रीयता के साथ पालन करते हुए जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया जावेगा और अब जनता भी भली भांति समझ चुकी है कि भाजपा सरकार केवल जाति वर्ग के नाम पर राजनिती कर रही है और डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सहित सभी मूलभूत आवश्यकताओं पर बढ़ाई गई ताबड़तोड़ महंगाई, बेतहाशा बैरोजगारी से युवा वर्ग और आमजनत तृस्त हो चुके हैं और अब कोई कितना भी ढिंढोरा पीट ले, लेकिन जनता ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है और निश्चित ही देश भर में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की जनहितेशी सरकार बनने जा रही है। इनकी इस नियुक्ति पर सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती, पूर्व अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर, नईम नवाब, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजेन्द्र वर्मा, राजाराम बड़े भाई, पवन राठौर, डॉ. अनीस खान, नरेन्द्र खंगराले, विवेक राठौर सहित सभी कांग्रेसजनों ने इन्हें बधाई व शुभकामनाऐं दी है।

Previous articleशहर के चर्च मैदान पर आज खेला जाएगा प्रदेश स्तरीय मुकाबला
Next articleभगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां, सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा घर-घर जाकर आमंत्रण अभियान किया शुरू