स्वस्थ्य लोकतंत्र, मजबूत राष्ट्र-अमित गर्ग
सीहोर। हमारा राष्ट्र विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था का सबसे अनोखा उदाहरण है, जिसके लिए कम्यूनिटी एक्शन थ्रू मोटीवेशन प्रोग्राम कैम्प तथा साँईराम टेक्नो मैनेजमेंट सॉल्यूशन्स प्रा.लि. के सचिव अमित गर्ग के मार्गदर्शन में साँईराम टेक्नो मैनेजमेंट सॉल्यूशन्स प्रा. लि. सीहोर की परियोजना प्रबंधक पायल कावड़े एवं टीम के द्वारा निरंतर अंतिम छोर के व्यक्ति के लिए बेहतर स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल व स्वच्छता हेतु विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आने वाले समय मे प्रस्तावित लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए, पूर्ण संवैधानिक रूप से निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु समुदाय स्तर पर जनजागरुकता हेतु जनपद पंचायत आष्टा तथा इछावर, जिला सीहोर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का निरंतर आयोजन कर समुदाय को लोकतान्त्रिक व्यवस्था व समाज में रहने वाले एक-एक व्यक्ति के प्रत्येक मत की कीमत व उसके द्वारा देश के विकास व अन्य व्यवस्था पर पडऩे वाले प्रभाव की चर्चा कर समुदाय को जागरूक किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से आदिवासी समुदाय की महिलाओं व पुरुषों के साथ छोटे-छोटे समूहों में बैठक कर उन्हे निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है और उनसे आग्रह किया जा रहा है कि आप स्वयं तो मतदान अवश्य ही करें साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान के लिए प्रेरित करें। जिससे हम लोग देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर में अपने प्रतिनिधित्व के लिए एक ईमानदार व कर्मठ व्यक्ति को भेज सकें, जो हमारी समस्याओं के समाधान में सहयोग कर सके व साथ ही साथ हमें एक स्थिर व मजबूत सरकार दे सकें।







