बोहरा समाज की ईद मनीए चांद दिखने पर मुस्लिम समाज मनाएगा

Join Us

नर्मदापुरम। रमजान माह के समापन पर ईद मनाई जा रही है। बोहरा समाज ने तिथि के अनुसार रमजान माह पूरा होने पर मंगलवार को मीठी ईद मनाई। इस दौरान मंगलवारा स्थित मस्जिद में सुबह विशेष नमाज अता की गई। इस दौरान मस्जिद में सामाजिक लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और मीठी ईद मनाई। मुस्लिम समाज द्वारा चांद दिखने पर गुरूवार को ईद मनाई जाएगी। मुस्लिम समाज भी मीठी ईद मनाएगा। शहर में ईद को लेकर दिन में खरीदी होती रही। बाजार में अच्छी खासी रौनक बनी रही।

Previous articleतेज गर्जना के साथ जमकर चमकी बिजली, कुछ देर तक गिरे ओले
Next articleहवा चलने व बारिश शुरू होते ही चली गई बिजली, दो घंटे बाद आई