तैयारियों में प्रशासन व भाजपा आज पहुंचेगी एसपीजी
नर्मदापुरम। चुनावी घमासान शुरू हो गया है। प्रमुख पार्टी के नेताओं के द्वारा चुनाव में ताकत झौंकने का कार्य तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को नर्मदापुरम जिले के पिपरिया आ सकते है। होशंगाबाद.नरसिंहपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के समर्थन में पीएम मोदी चुनावी सभा करेंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे को लेकर दो दिनों से प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। पचमढ़ी रोड पर सेंट जोसफ स्कूल के सामने पड़े करीब 6 एकड़ के मैदान में तैयारियों चल रही हैं। प्रधानमंत्री के प्रोटोकाल के तहत कलेक्टर व एसपी के द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि कल ही सुरक्षा के लिहाज से एसपीजी पहुंच सकती है। वहीं पुलिस फोर्स लगाने की भी तैयारी जारी है।






