भाजपा नगर मंडल ने मनाया शहर में स्थापना दिवस, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास की गारंटी

Join Us

सीहोर। शनिवार को भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में शहर के अनेक स्थानों पर भाजपा के स्थापना दिवस पर अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के वार्ड क्रमांक 15 के बूथ क्रमांक 211, 215 और 216 में मंडल के अध्यक्ष नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने क्षेत्र के हितग्राहियों से भेंट कर भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास की गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक लाभकारी योजना चलाई जा रही है। जिससे हितग्राहियों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।
नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि करोड़ों लोग भाजपा से जुड़े हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने विकसित भारत में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। जीवन में अपनी मातृभूमि व राष्ट्र के लिए कुछ करने का अवसर मिला है। देश में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में वार्ड के हितग्राही और क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Previous articleगांधी पार्क में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस 
Next articleविश्व स्वास्थ्य दिवस पर निशुल्क चिकित्सा शिविर