जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया कांग्रेस नेता का जन्मदिन

Join Us

सीहोर । जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेता और जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव माखन सिंह सोलंकी का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से और उत्साहपूर्वक मनाया गया । सबसे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री सोलंकी को पुष्प गुच्छ एवं पुष्प माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका स्वागत और सम्मान किया, इसके बाद कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने श्री सोलंकी को संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर का चित्र भेंट कर कहा कि आज जिस प्रकार देश में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं तथा हर संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग हो रहा है उससे संविधान खतरे में आ गया है और लगातार संविधान को बदल देने की बातें हो रही हैं उनको देखते हुए हमें आज बाबा साहब के बनाए संविधान को बचाने के लिए मिलकर लड़ाई लड़नी होगी क्योंकि संविधान ही हमारे देश की आत्मा और जोड़ने वाला कारक है जिसकी हमें हर हाल में रक्षा करनी होगी । इस मौके पर माखन सिंह सोलंकी ने उपस्थितजनो से कहा कि मैं आज आप सब से आव्हान करता हूं कि आप सभी एक होकर पूरी ताकत और जी जान से सीहोर विधानसभा क्षेत्र सहित भोपाल लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी वोटों से जिताने में जुट जाएं यही मेरे जन्मदिन पर आपकी ओर से असली तोहफा होगा, कार्यक्रम पश्चात सभी को स्वल्पाहार का वितरण किया गया । इस अवसर पर कांग्रेस नेता सीताराम भारती, अरुण मालवीय, दिनेश गोस्वामी, ओम सोनी, दीपक सोनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Previous articleकांग्रेस पार्टी की सबूत के साथ की गई जायज शिकायत खारिज करने वाले अधिकारी को चुनावी कार्य से पृथक किए जाने की मांग
Next articleगांधी पार्क में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस