संयुक्त सहकारी समिति पैक्स कर्मचारी महासंघ ने संस्थाओं में कार्यरत सहायक प्रबंधकों को अपात्र किए जाने पर विरोध जताया, ज्ञापन सौंपा

Join Us

नर्मदापुरम। संयुक्त सहकारी समिति पैक्स कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सोमवार को जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यालय में पहुंचकर सहकारी संस्थाओं में कार्यरत सहायक प्रबंधकों को अपात्र किए जाने पर विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की तथा ज्ञापन सौंपा। संघ के नर्मदापुरम के जिला अध्यक्ष सुरेश वर्मा तथा हरदा के अध्यक्ष मुकेश तिवारी ने बताया कि जिला बैंक में संस्थाओं में कार्यरत प्रबंधकों से 60 प्रतिशत पदों की पूर्ति हेतु शाखाओं के माध्यम से आवेदन पत्र बुलाए गए थे। परीक्षण उपरांत 28 फरवरी को सूची प्रकाशित की गई जिसमें कतिपय सहायकों को छोड़ कर सभी को अपात्र किया गया। जिसमें विभिन्न कारण बताए गए जैसे वर्षों पुरानी कार्रवाई की प्रतियों में अपठनीय लिखा गया धारा 58 बी के तहत विभिन्न फोरम पर विचाराधीन प्रकरणों में अपात्र किया गया है, सेवा नियमों अनुसार पदोन्नति नहीं किए जाने से अपात्र किया गया है। दस्तावेजों का शाखा प्रबंधक द्वारा प्रमाणीकरण न किया जाना, बैंक द्वारा संस्था के सहायकों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया था, जिसमें सकायक प्रबंधक का प्रस्ताव दिया गया था। जिसके फल स्वरूप बैंक द्वारा सहायक प्रबंधकों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया था जिसमें सहायक प्रबंधकों हेतु आदेशित किया गया था। परंतु बैंक द्वारा अब उस आदेश को अमान्य किया जाकर अपात्र किया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अपात्र सहायक प्रबंधकों केा पात्र किए जाने हेतु सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया जाता है। तो समस्त कर्मचारी पद त्याग करने हेतु बाध्य रहेंगे।

Previous articleमहिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन सम्पन्न
Next articleअब नई सीएमओ होंगे हेमेश्वरी पटले