भाजपा के सांसद प्रत्याशी दर्शन सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

Join Us

किसान संगठन ने किया तुलादान

नर्मदापुर। भाजपा के सांसद प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के नगर आगमन पर अनेक संगठनों के द्वारा शहर के अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। मालाखेड़ी से लेकर नर्मदा तट के सेठानी घाट तक रैली के रूप में पहुंचे दर्शन चौधरी का जगह जगह स्वागत किया जा रहा था। नेहरू पार्क के पास किसान संगठन के द्वारा स्वागत किया गया।

इस अवसर पर दर्शन सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मैं सर्व प्रथम तो देश के प्रधानमंत्री तथा पार्टी के प्रति आभारी हूं जिन्होंने मुझे प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने किसानों के हित में पहले भी कार्य किए हैं आगे भी वह किसानों के हित में प्रदेश व देश में कार्य करते रहेंगे। एमएसपी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सदैव किसानों के हित में कार्य किए हैं आगे भी करती रहेगी। शासन ने मूंग के दाम बढ़ाए हैं सरकार जो कहती है वह करती भी है। किसानों के लिए केंद्र व राज्य सरकार अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचा रही है।

Previous articleकलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन मे सारिका घारू का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शुरू
Next articleपीपीसीए की लगातार दूसरी जीत, अकिरा टीम को 168 रन के विशाल अंतर से हराया