राहुल अमेरिका में बोले-पाकिस्तान भारत में आतंकवाद बढ़ाता है,हमारे देश में निर्दोषों की हत्या होती रहे और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव

Join Us

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली (ए.)। अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा, हमारे निर्दोष लोगों की हत्या होती रहे और हम पाकिस्तान के साथ बात करें, यह असंभव है। जब यह रुक जाएगा, तभी बातचीत की कोई संभावना बन सकती है। दरअसल, शिकागो यूनिवर्सिटी में एक पाकिस्तानी छात्र ने राहुल से पूछा था कि क्या भारत और पाकिस्तान आपसी मतभेद भुलाकर मिलकर काम कर सकते हैं? इसके जवाब में राहुल ने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद को समर्थन देना बातचीत में सबसे बड़ी रुकावट है।
राहुल बोले- 2024 का चुनाव अवैध था, बीजेपी का तंज-एआई मॉडल विदेश भेजें
राहुल ने दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव वैध नहीं था। उन्होंने कहा कि चुनाव में कई फर्जी मतदाता थे। एक ब्राजीलियाई महिला के नाम से विधानसभा चुनाव में 23 बार वोट डाले गए, जबकि वह कभी भारत आई ही नहीं। जब राहुल से पूछा गया कि चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद विपक्ष चुनावों का बायकॉट क्यों नहीं करता? इस पर उन्होंने कहा- चुनाव का बहिष्कार करने से भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। कांग्रेस ऐसा नहीं चाहती। राहुल के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को राहुल को विदेश भेजने पर पैसा खर्च करने के बजाय उनका एआई मॉडल भेजना चाहिए। राहुल बार-बार एक ही बातें दोहराते हैं, एआई मॉडल उनसे बेहतर काम कर सकता है।
राहुल बोले- गैर लोकतांत्रिक भारत स्वीकार नहीं
राहुल गांधी ने कहा, हम गैर-लोकतांत्रिक भारत स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की बात नहीं है। यह भारत के अधिकांश लोगों की भावना है।

Previous articleभारतीय सेना में बड़े बदलाव की तैयारी, खत्म हो सकती है ब्रिगेडियर रैंक, कर्नल से सीधे मेजर जनरल बनने का प्रस्ताव
Next articleपश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अबू नासेर खान चौधरी का 92 वर्ष की आयु में निधन