नई दिल्ली(ए)। विदेशी जासूसी नेटवर्क अब भारतीय रक्षा क्षेत्र से जुड़ी गोपनीय जानकारियां हासिल करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ये नेटवर्क केवल हनी ट्रैप तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साइबर जासूसी, सोशल मीडिया पर दोस्ती और प्यार के जाल, मल्टीलेवल मार्केटिंग तथा कर्ज के जरिए भी लोगों को निशाना बना रहे हैं। एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित ने इस खतरे पर चिंता जताते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र से जुड़ी संवेदनशील सूचनाओं के लीक होने का जोखिम लगातार बना हुआ है।उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों में अंदरूनी लोगों के जरिए जानकारी हासिल करने का खतरा भी काफी गंभीर है। साल 2026 में अब तक हनी ट्रैप के चार मामले सामने आए हैं। इनमें नौसेना के दो जवान, वायुसेना का एक विंग कमांडर और एक पूर्व सैनिक शामिल हैं।
रक्षा कंपनियों को साइबर सुरक्षा मजबूत करने की सलाह
आशुतोष दीक्षित के मुताबिक, ऐसे खतरों से निपटने के लिए तकनीकी और संस्थागत स्तर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं। सरकारी संस्थानों, ष्ठक्रष्ठह्र की प्रयोगशालाओं और निजी रक्षा कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निजी रक्षा कंपनियों को सुरक्षित नेटवर्क इस्तेमाल करने और सही सॉफ्टवेयर चुनने के संबंध में मार्गदर्शन देने के लिए एक एजेंसी भी काम कर रही है। कंपनियों को जारी की गई सुरक्षा सलाह का गंभीरता से पालन करना चाहिए। इससे साइबर हमलों और संवेदनशील जानकारियों की चोरी के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।हनी ट्रैप के एक गंभीर मामले में वायुसेना के एक विंग कमांडर पर आरोप है कि वह न्यूड तस्वीरों के लालच में पाकिस्तानी महिला जासूस के संपर्क में आया और उसे देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां दे बैठा। करीब पांच महीने पहले गिरफ्तार किए गए इस अधिकारी पर आरोप है कि उसने लेह में लड़ाकू विमानों की तैनाती, राजस्थान में सैन्य अभ्यास और ड्रोन यूनिट की क्षमताओं से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा की थी। यह मामला दिखाता है कि व्यक्तिगत लालच और ऑनलाइन संपर्क के जरिए भी रक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को खतरे में डाला जा सकता है। रक्षा विशेषज्ञों के लिए अब चुनौती केवल पारंपरिक जासूसी से निपटना नहीं, बल्कि साइबर सुरक्षा और कर्मचारियों को निशाना बनाने वाले नए तरीकों से भी रक्षा तंत्र को सुरक्षित रखना है।








