किस्तों पर आईफोन खरीदने के कुछ देर बाद युवक ने की आत्महत्या, भिलाई के कॉम्प्लेक्स में मिला शव

Join Us

दुर्ग, (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। आकाशगंगा स्थित हिमालय कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में बने सार्वजनिक शौचालय में 20 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक कुछ देर पहले ही कॉम्प्लेक्स की एक मोबाइल दुकान से किस्तों पर आईफोन खरीदकर निकला था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान निहाल सिंह (20) के रूप में हुई है। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे वह हिमालय कॉम्प्लेक्स की एक मोबाइल दुकान पर पहुंचा था। यहां उसने किस्तों पर आईफोन खरीदने की प्रक्रिया पूरी की। दुकान संचालक के अनुसार, मोबाइल खरीदने के बाद युवक के पास किसी का फोन आया। बातचीत करने के बाद वह कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट की ओर चला गया। कुछ समय बाद बेसमेंट के सार्वजनिक शौचालय में युवक के फांसी लगाने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सुपेला पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।

Previous articleदर्दनाक हादसा : आई-10 कार पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Next articleमहज 3 हफ्तों में तीसरे चक्रवाती तूफान का साया, आईएमडी की चेतावनी; इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार