छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। गुनगा इलाके में 11वीं की 15 वर्षीय छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी द्वारा दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने करीब एक साल पहले स्कूल में ही छात्रा को डराकर उसके साथ जबरदस्ती की और मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका शोषण करता रहा। लंबे समय तक डर के कारण छात्रा चुप रही, लेकिन हाल ही में आरोपी ने वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। गुरुवार को मामला पुलिस तक पहुंचा। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पीडि़ता की उम्र 15 साल है और वह 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी भी उसी स्कूल में उसका सहपाठी था। करीब एक साल पहले उसने स्कूल में छात्रा को डराया-धमकाया और उसके साथ जबरदस्ती की। दौरान उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया। घटना के बाद आरोपी ने इसी वीडियो को हथियार बनाकर छात्रा को डराना शुरू कर दिया। वह वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे लगातार प्रताडि़त करता रहा। छात्रा लंबे समय तक बदनामी और वीडियो वायरल होने के डर से किसी को घटना की जानकारी नहीं दे सकी। आरोपी इसी डर का फायदा उठाता रहा। हाल ही में उसने वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पीडि़ता और उसके परिवार को मामले की जानकारी हुई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। गुनगा थाना प्रभारी रिंकू जाटव ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस वीडियो के प्रसार से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है। वीडियो किस अकाउंट से अपलोड किया गया और उसे आगे किन लोगों ने साझा किया, इसकी भी जांच की जा रही है।
0

Previous articleसीबीएसई ने 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी की,16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
Next articleसुप्रीम कोर्ट ने कहा-वाहनों-निर्माण पर प्रतिबंध प्रदूषण रोकने के पुराने और विफल तरीके