आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। मिल कर किये गए कार्यों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज नए कार्यों को करने में आपको अपनों का पूरा साथ मिलेगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको खुशी मिलेगी। करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे।
मिथुन राशि: आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे, लेकिन धैर्य से काम करने पर सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा, लोग आपकी तारीफ़ करेंगे।
कर्क राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कार्यों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोचेंगे, बड़ो की राय बेहतर साबित होगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। परिवार वालों के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है।
सिंह राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ों की मदद से आपके जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्ते में नयापन आयेगा।
कन्या राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज के दिन आपको इच्छित फल प्राप्त होंगे। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यस्थल पर आप सकारात्मक माहौल में काम करेंगे। इस दौरान आपको अपनी वाणी में कटुता लाने से बचना चाहिए। आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगे।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। कार्यों में किसी अन्य व्यक्ति की दखल अंदाजी से आपको उलझन महसूस होगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आप कुछ बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के साथ मिलाकर घर के कार्यों को पूरा करेंगे। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे, उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
मकर राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको जरूरत से ज्यादा सोचने से बचना चाहिए। आज आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए।
कुंभ राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे।
मीन राशि: आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों में उलझने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ों से कोई नई सलाह मिलेगी। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी।

 

 

Previous articleलॉबिंग शक्ति जग-जाहिर