पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बारूदी सुरंग विस्फोट में चार पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए

Join Us

श्रीनगर (ए.) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों की बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से मौत हो गई। यह घटना केजी सेक्टर में हुई, जहां आतंकवादी भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे।मारे गए आतंकवादियों में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर मुहम्मद फैजान भी शामिल बताया गया है। अन्य मृतकों की पहचान मुहम्मद इश्तियाक, मुहम्मद वकास और मुहम्मद आसिम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चारों आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के पुंछ जिले की हजीरा तहसील के निवासी थे। वे मंडला और मदारपुर इलाके से संबंधित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाए जाने की संभावना है।

Previous articleदिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन कवर करने गए 12 पत्रकार हिरासत में
Next articleनए फॉर्म 6 डिक्लेरेशन को न तो मंजूरी दी है और न ही उसे नामंजूर किया, सुप्रीम कोर्ट ने स्थिति को किया साफ