नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है। राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार जाएगी और इसके बाद लोकतंत्र की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने संसद के केंद्रीय कक्ष में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसदों के बीच दिए गए अपने भाषण का एक वीडियो अंश भी साझा कियावीडियो में राहुल गांधी कहते दिखाई दे रहे हैं कि विपक्ष के प्रदर्शनों ने सरकार की नींव हिला दी है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा, मैं 2004 में राजनीति में आया और उस समय भारत लोकतांत्रिक रूप से आजाद था। 2014 में कई बदलाव किए गए और अब ये हर भारतीय के सामने साबित होने जा रहा है। राहुल ने आगे कहा कि उन्हें बचपन से सिखाया गया है कि उन्हें हमेशा देश के लोगों की आवाज बनना है और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से बात करनी है। उन्होंने कहा कि इसी विचार के साथ वह राजनीति में आए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह विदेशी ताकतों के माध्यम से देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।नितिन नबीन ने कहा कि राहुल गांधी की गतिविधियों पर देश के युवा नजर रख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल देश के संवैधानिक ढांचे को चुनौती दे रहे हैं और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। नबीन ने कहा कि राहुल के इन कदमों का जवाब जनता देगी और उनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।राहुल गांधी और नितिन नबीन के इन बयानों के बीच दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन राजनीतिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जहां राहुल गांधी ने लोकतंत्र और विपक्ष की भूमिका को लेकर सरकार पर निशाना साधा, वहीं भाजपा अध्यक्ष ने उनके रुख पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए।
००








