प्रशासन नहीं कर पा रहा है सुधार, बढ़ती जा रही बेहद परेशानी
नर्मदापुरम। संभाग मुख्यालय पर पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर यातायात व्यवस्थाएं चरमरा गई। मुख्यरुप से शहर के प्रमुख चौराहों पर बार-बार घंटों तक जाम लगता रहा जिससे नागरिकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसी स्थिति आप पूरे नौ दिनों तक उसके बाद दशहरे से लेकर दीपावली तक ऐसे ही नौबत आने वाली है।
अवैध हूटरबाज निकल जाते हैं निकल
शहर में वाहनों की संख्या बढ़ गई है। अवैध हूटरबाज भी बडे है। चौराहों पर जाम लगने पर हूटरबाज तो निकल जाते हैं। लेकिन आम नागरिकों को बहुत परेशान होना पड़ता है।
फोकट जल रहा है लाखों का पेट्रोल डीजल
जब जाम लगता है तो कई गाड़ियां स्टार्ट ही खड़ी रहती हैं। मजबूरी में उनका पेट्रोल डीज़ल जलता रहता है।
जवाबदारों की घोर चुप्पी
मुख्यालय के जितने भी जवाबदार हैं उनको ज्यादा परेशानी नहीं होती है। इसी कारण उनकी घोर चुप्पी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है।







