मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपको नौकरी में तरक्की के साथ-साथ इंक्रीमेंट होने के योग हैं। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह के बाद आपको आराम मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए तत्पर रहेंगे।
वृष राशि : आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। अध्ययन और अध्यापन से जुड़े लोगों का दिन आज शानदार रहेगा। आपको जल्द ही बड़ी सफलता मिलने वाली है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, तो आपको पढ़ाने का मौका मिल सकता है। सिविल सेवा करने वाले जातक आज कुछ नया करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
मिथुन राशि : आज के दिन परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। छात्र आज किसी खेल-कूद प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुडक़र बिजनेस को बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा।
कर्क राशि: आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। लेखन और बौद्धिक आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर अफसरों के साथ तालमेल बनाकर रखेंगे। आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे।
सिंह राशि : आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आपको पैतृक जमीन-जायदाद से अच्छा लाभ मिलेगा। आपको सरकारी क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप अपने परिवार वालों को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर पर ले जाएंगे। लवमेट के लिए बेहतरीन समय है।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे और आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं। कार्यस्थल पर समझदारीपूर्वक लिए गए फैसले आपको बेहतर परिणाम देंगे।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए लाभ के योग हैं। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलने से आज आपको भी खुशी मिलेगी। आपके रिश्ते में परिस्थितियां बेहतर होंगी।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए विचार लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। आपके सगे-संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। बिजनेस में आपको उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना है।
धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। मास कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं।
मकर राशि: आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिजल्ट मिलेंगे और अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलेगा।
आज आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे, जिससे आपकी सेहत फिट एंड फाइन रहेगी।
कुंभ राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर मिलेगा, जिससे आपका फ्यूचर सिक्योर होगा। आज आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। नौकरी ढूंढ रहे युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के कामकाज बेहतर रहेंगे। मास्टर डिग्री ले रहे हैं तो आपको कैंपस सिलेक्शन में अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।







