सीजेपी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा सख्त

Join Us

जंतर-मंतर पर नहीं मिलेगी अनुमति; 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रखने की तैयारी
नई दिल्ली, (आरएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेट्रो, रेलवे, शराब की दुकानों और यातायात व्यवस्था से जुड़े कई एहतियाती कदम उठाए जाने की जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस की जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद के मुताबिक, सीजेपी के को-कन्वीनर सौरभ दास की ओर से 7 अक्टूबर को 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के लिए आवेदन दिया गया था। निर्धारित नियमों के अनुसार, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति के लिए कम से कम 10 दिन पहले आवेदन करना जरूरी है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में सूचना बहुत कम समय पहले दी गई थी। पहले के प्रदर्शन में नियमों का पालन नहीं करने का आरोपजॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने बताया कि इससे पहले सीजेपी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी, लेकिन पुलिस के अनुसार, उस दौरान पार्टी ने कानूनी निर्देशों और अपने आश्वासनों का पालन नहीं किया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति, जन सुरक्षा और यातायात को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (क्चहृस्स्) की धारा 163 लागू है। इसके तहत सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए निवारक प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन प्रावधानों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (ष्ठरूक्रष्ट) से 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का अनुरोध किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिबंध 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से लागू किए जाने हैं और 10 अक्टूबर को स्थिति सामान्य होने तक जारी रह सकते हैं। कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों की आवृत्ति भी कम की जा सकती है। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि दिल्ली मेट्रो की सभी ट्रेनें बंद रहेंगी।

Previous articleइंडोनेशिया के जंगलों की आग से सिंगापुर में वायु प्रदूषण का संकट, मलेशिया में सैकड़ों स्कूल बंद
Next articleसुप्रीम कोर्ट पहुंचा आदिवासी बच्चों की मौत का मामला, केंद्र और राज्यों को नोटिस, शीर्ष अदालत ने जताई चिंता