दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का दिल का दौरा पडऩे से निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Join Us

मुंबई (ए.) । फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, उनके फैंस भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। मिली जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर अपने गोवा स्थित घर में बेहोशी की हालत में पाए गए थे। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अभिनेता का निधन दिल का दौरा पडऩे से हुआ। डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने की करीब 45 मिनट तक कोशिश की, लेकिन उन्हें होश नहीं आया।नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार अदाकारी और अलग अंदाज के लिए मशहूर नाना पाटेकर की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।नाना पाटेकर ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उन्होंने साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘गमन’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हिंदी के साथ-साथ उन्होंने मराठी सिनेमा में भी लंबे समय तक काम किया और दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।हाल के वर्षों में भी नाना पाटेकर लगातार फिल्मों में सक्रिय रहे। इस साल रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में उन्होंने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा, पिछले साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में भी नाना पाटेकर नजर आए थे।

 

Previous articleराजघाट पहुंचा विपक्ष का ‘वोट चोरी’ के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल-खडग़े ने संभाली कमान
Next articleमिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत पर, रियाद की उड़ानें रद्द, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी