सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास का दावा, 10 से पहले गिरफ्तार हो सकते हैं अभिजीत दिपके

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दावा किया है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उसके प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है। सीजेपी के प्रवक्ता और सह-संयोजक सौरव दास ने रविवार देर रात यह दावा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पार्टी के नेताओं को हिरासत में लेने की योजना बना रही है।दास के मुताबिक, उन्हें, पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका, रत्ना और अन्य नेताओं को गिरफ्तार किए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को लगता है कि इस तरह की कार्रवाई से विरोध-प्रदर्शन को रोका जा सकता है, तो यह उसकी गलतफहमी होगी।

दास ने दावा किया कि युवा पीढ़ी जागरूक हो चुकी है और आंदोलन जारी रहेगा।
दास ने लोगों से देश के नागरिकों के अधिकारों और भविष्य के लिए संघर्ष जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता आंदोलन में मौजूद रहें या नहीं, प्रदर्शन जारी रहने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के नेता जेल जाने या उससे भी कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन युवाओं को ऐसी कार्रवाई स्वीकार नहीं होगी।
उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे विरोध-प्रदर्शन जारी रखें और 10 अक्टूबर से बड़े जनआंदोलन की शुरुआत सुनिश्चित करें।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी सौरव दास के दावे का समर्थन किया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए कहा कि कितने लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा और 10 अक्टूबर को पूरे देश से लोग प्रदर्शन के लिए पहुंचेंगे।
हालांकि, सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी की योजना बनाए जाने संबंधी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पार्टी की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है, जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भी पार्टी ने व्यापक जनभागीदारी का आह्वान किया है।
००

 

Previous articleब्रिटिश एयरवेज के प्लेन में इमरजेंसी, मिनटों में 28 हजार फीट तक नीचे आया विमान, यात्रियों की अटकी सांसें
Next articleजम्मू-कश्मीर के पुंछ में बारूदी सुरंग में जोरदार धमाका, दो जवान घायल