पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर की एयरस्ट्राइक, कुनार-हेलमंद में बरसाए बम; 9 की मौत-11 घायल

Join Us

काबुल(ए.) । अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में पाकिस्तानी विमानों द्वारा एक बार फिर हवाई हमले किए जाने का दावा किया गया है। अफगानिस्तान के प्रवक्ता के मुताबिक, नागरिक घरों को निशाना बनाकर की गई बमबारी में महिलाओं और बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं। हमलों में तीन घरों के तबाह होने की भी बात कही गई है।अफगानिस्तान के तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि रात पाकिस्तानी विमानों ने कुनार के शेल्टन जिले के चोगाम इलाके और हेलमंद के गरमसिर जिले के सफर इलाके में नागरिक घरों पर बमबा डिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय सूत्रों ने बताया कि गुरुवार तडक़े करीब 3 बजे कुनार के शेल्टन जिले की चोगाम घाटी में एक नागरिक के घर को निशाना बनाकर बमबारी की गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस हमले में पांच लोगों की मौत हुई और तीन अन्य घायल हुए। मृतकों में ज्यादातर बच्चे बताए जा रहे हैं। वहीं, हेलमंद के गरमसिर जिले के सफर इलाके में भी नागरिक घरों पर हवाई हमला किए जाने की बात सामने आई है। हमले के बाद स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने इन हमलों की निंदा करते हुए इसे आक्रामक कार्रवाई और अपराध बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य सिद्धांतों का उल्लंघन है। कुनार और हेलमंद में हुए इन हमलों के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पहले से जारी तनाव और बढऩे की आशंका है।

Previous articleकमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 62.50 रुपए महंगा हुआ, एटीएफ का भी बढ़ा दाम
Next articleफ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित मच्छार का इलाज करने वाले इजरायली दंत चिकित्सक ने भयावह आपबीती बताई