राम मंदिर चंदा चोरी, चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की याचिका पर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े दान की कथित चोरी और अनियमितताओं के मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए सहमति जताई है। अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से दायर याचिका को इस मामले से जुड़ी अन्य लंबित याचिकाओं के साथ जोडक़र 2 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष यह मामला आया। याचिकाकर्ता संगठन की ओर से अधिवक्ता वरिंदर कुमार शर्मा ने अदालत के समक्ष दलीलें रखीं।

Previous articleमहाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत
Next articleदक्षिण-पश्चिम से मानसून विदा, देश में सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश