टेक्सास,21 सितंबर। अमेरिका में टेक्सास राज्य के ऑस्टिन शहर में अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। पीडि़त व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय विल्बर राफेल गार्सिज पेरेज के रूप में हुई है, जो वेनेजुएला का नागरिक है और ऑस्टिन में डोरडैश ड्राइवर के रूप में काम करता है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद शहर में काफी विरोध देखा जा रहा है।
कानून प्रवर्तन सूत्रों ने बताया कि व्यक्ति अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा है और उसके खिलाफ निष्कासन का अंतिम आदेश जारी किया गया है।
टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी की प्रवक्ता शेरिडन नोलेन ने कहा कि एजेंसी को एक नीली टोयोटा कोरोला से जुड़े वाहन का पीछा करने के मामले में आईईसी से सहायता के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ था।
व्यक्ति के कार से निकलने पर 3 गोलियों की आवाज सुनी गई थी।
गोलीबारी की घटना के बाद स्थानीय अधिकारी संघीय अधिकारियों से जवाब मांग रहे हैं।
मेयर और पुलिस ने स्वतंत्र जांच की मांग की है, क्योंकि यह गोलीबारी टेक्सास के ह्यूस्टन में एक व्यक्ति की आईसीई अधिकारी द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ महीनों बाद हुई है।
बताया जा रहा है कि पीडि़त व्यक्ति का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और उसे अमेरिका से निष्कासन का भी कोई अंतिम आदेश नहीं जारी किया गया है।








