पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर किया हवाई हमला, 3 लोगों की मौत

Join Us

काबुल,21 सितंबर। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पाकिस्तान ने उत्तर पूर्वी इलाके में हवाई हमले किए हैं, जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है।सूत्रों एक प्रांतीय अधिकारी के हवाले से बताया कि कुनार प्रांत पर पाकिस्तानी हवाई हमले में कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह घटना, उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक पुलिस सुविधा पर हमले के 2 दिन बाद हुई है। इससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
अफगानिस्तान में तालिबान प्रशासन के उपप्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने एक्स पर बताया कि कुनार प्रांत में एक घर पर हमला हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए।
उन्होंने कहा, पक्तिका (प्रांत) के बरमल जिले में 2 स्थानों पर बमबारी की गई, जिसमें एक दुकान और एक खाली घर नष्ट हो गए, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पाकिस्तानी सेना ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है।
इस्लामाबाद काबुल पर अफगान क्षेत्र से सीमा पार हमले करने वाले आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाता है, जबकि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार इन आरोपों से इनकार करती है।
उसका कहना है कि यह पाकिस्तान की आंतरिक समस्या है। इसी को लेकर मार्च में पाकिस्तान ने काबुल पर सबसे भीषण हमला किया, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए थे।
जुलाई में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर कई ड्रोन हमले किए थे। दोनों देशों के बीच रुक-रुककर संघर्ष जारी है।

Previous articleएमएलएस : 2-2 से ड्रॉ रहा इंटर मियामी और सैन डिएगो के बीच खेला गया मुकाबला, मेसी ने दागा एक गोल
Next articleयुद्धकालीन चुनावों में रूस की सत्ताधारी पुतिन समर्थक पार्टी जीत हासिल करने की राह पर