भोपाल (निप्र)। अमर शहीद शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) मध्यप्रदेश द्वारा शुक्रवार को भोपाल स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय, 142/2 प्रोफेसर कॉलोनी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद शंकर शाह और रघुनाथ शाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर संगठन मंत्री आलोक कुमार, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र त्यागी, प्रदेश महासचिव शोभाल सिंह, श्रावण गुप्ता जिला अध्यक्ष भोपाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अयाशा अली, सैयद नईम उर रहमान, जिलाध्यक्ष ग्रामीण, श्रीमती अनीता पाराशर, श्रीमती प्रीति साहू, रमा त्रिपाठी, रेशमा संजू मिश्रा, नीरज तिवारी, विवेक पाल, मनीष पालीवाल, राज उइके, अमन कुमार, सचिन मालवी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा की जिम्मेदारी जिला महासचिव राहुल सोलंकी को सौंपी गई थी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अमर शहीदों के वीरतापूर्ण संघर्ष, बलिदान और स्वाभिमान को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उपस्थितजनों ने शहीदों के योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।








