2,000 रुपए से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लगेगा, 15 अक्टूबर से जानिए नया नियम

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। यूपीआई पेमेंट्स ट्रांजेक्शंस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने आज घोषणा कर दी है कि सरकार 15 अक्टूबर से चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू करेगी। यूपीआई से 2,000 से ज्यादा पेमेंट पर 0.4त्न चार्ज लगेगा। फीस की मैक्सिमम लिमिट 300 रुपए तक की गई है। यह अमाउंट अलग-अलग ट्रांजैक्शन पर निर्भर करेगा। यह शुल्क ग्राहकों से नहीं बिजनसेमैन से लिया जाएगा। 75,000 रुपये या उससे अधिक के भुगतान पर अधिकतम शुल्क 300 रुपये तय किया गया है।यह नया ढांचा यूपीआई पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अधिक टिकाऊ वाणिज्यिक मॉडल बनाने के उद्देश्य से है। इससे प्राप्त आय का उपयोग भुगतान बुनियादी ढांचे में निवेश के लिए किया जाएगा। साथ ही, साइबर सुरक्षा, नवाचार और ग्राहक सेवा को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। यह कदम डिजिटल लेनदेन को और मजबूत करेगा। रूपे डेबिट कार्ड से भुगतान इस नोटिफिकेशन के तहत चार्ज नहीं लगेगा। 2,000 तक ग्राहक से दुकानदार को भुगतान फ्री रहेगा।

Previous articleराजौरी में आतंकी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार
Next articleन घर के रहे न घाट के! ममता बनर्जी से अलग हुए 17 सांसदों को बीजेपी ने भी एंट्री देने से किया साफ इनकार