मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप कारोबार में नयापन लाने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको बहुत लाभ होगा। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपकी आय में इज़ाफ़ा होगा। इस राशि के छात्र आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए बड़े शहर जा सकते हैं।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको रोजग़ार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जो आपके तरक्की का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आज ऑफिस में आपको प्रमोशन मिलने की ख़ुशी में घर पर पार्टी होगी। आज आप अधिक सोचने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें।
मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप पारिवारिक ज़रूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे, सभी आपकी तारीफ़ करेंगे और दांपत्य जीवन में सुख-सौहार्द की बढ़ोतरी होगी। आज आपके काम की तारीफ होगी और आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है।
कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक बना रहेगा। आज आप बिजऩेस के मामले में किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं, जिससे आपको फ़ायदा मिलेगा। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी कोर्स को करने के लिए किसी शिक्षक की सलाह ले सकते हैं, जिससे आपका कन्फ्य़ूजऩ दूर होगा। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा और आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आप ज़रूरी कार्यों को पहले निपटाने की कोशिश करें, सतर्कता से हर कार्य करना आज जरूरी है। आपको दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत व्यक्तियों की आय में इज़ाफ़ा होगा और किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी। आज पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी, परिवार का माहौल ख़ुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे, लेकिन अपनी ज़रूरत का सामान रखना न भूलें।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे और आपके मनोबल में वृद्धि होगी। हालांकि सतर्कता आज कार्य क्षेत्र में आपको बरतनी होगी। आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी तथा व्यापार की शिथिलता से आपको राहत मिलेगी।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने का प्रयास करेंगे, जिसमें सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ बात कर सकते हैं।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आप अपने ऑफिस को दूसरी जगह शिफ्ट करने का मन बना सकते हैं, लेकिन उससे पहले आप जगह का परीक्षण कर लें। आज बेटी का किसी मनचाहे फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं।
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको रोजग़ार में बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिनके माध्यम से आप तरक्की करेंगे। राजनीति में आज आपके कार्यभार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन आप इसे बखूबी निभाएंगे। आज बड़ों की बात ध्यान से सुनें और उस पर अमल करने का प्रयास करें।
मीन राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज ऑफिस में कर्मचारी मन लगाकर काम करेंगे, लेकिन बॉस होने के नाते आपको सबके प्रति स्नेहपूर्वक व्यवहार करना चाहिए।
आज आप समझदारी से बातों को समझेंगे और उसी अनुरूप अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। आज आपके लिए आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे और कुछ जानकार व्यक्तियों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। आज कुछ ख़ास लोगों से आपकी बात होगी, जिनसे भविष्य में आपको फ़ायदा होगा। वकीलों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।






