दीपक मानकर ने किया रक्तदान, जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

Join Us

भोपाल (संदीप पंडा)। जरूरतमंद मरीज की सहायता के लिए दीपक मानकर ने आगे आकर रक्तदान किया। उन्होंने भोपाल स्थित अपोलो सेज हॉस्पिटल में रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदान के दौरान दीपक मानकर ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने लोगों से भी समय-समय पर रक्तदान करने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। अस्पताल में रक्त संबंधी आवश्यक प्रक्रिया के बाद उनका रक्तदान संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि रक्तदान महादान है, आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी के जीवन की उम्मीद बन सकता है।

Previous articleवंदे मातरम विवाद: उमर उब्दुल्ला का कांग्रेस पर हमला, कहा- कश्मीरियों को जेल में देखना चाहते?
Next articleनीलबड़ में गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया, शिव विहार कॉलोनी में होगा ‘नीलबड़ के राजा’ का भव्य आगमन