जहरीली शराबकांड-मुख्य आरोपी को पैर में गोली मारकर पकड़ा

Join Us

सागर (आरएनएस)। जहरीली शराब मामले में शुक्रवार को मुख्य आरोपी रवि लखेरा को पकड़ लिया गया। बरायठा के जंगल में पुलिस और रवि के बीच फायरिंग हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी रवि को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इस पर 20 हजार का इनाम था। एसपी अनुराग सुजानिया ने पुष्टि की है।इससे पहले प्रशासन ने गुरुवार को 3 आरोपियों के 5 मकानों के अवैध हिस्सों पर बुलडोजर चलाया था। इनमें आरोपी मनीष लोधी, करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत और आशीष साहू के निर्माण शामिल हैं।वहीं, पुलिस ने अब तक 33 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें रवि लखेरा समेत 18 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक आरोपी की मौत हो चुकी है, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। मामले में अभी 13 आरोपी फरार हैं।एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि आरोपी रवि लखेरा की लोकेशन बरायठा के जंगल में यूपी बॉर्डर के पास खैवाहा गांव में मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रवि अपने दो साथियों के साथ बाइक से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो रवि ने टीम पर तीन फायर किए, इनमें एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी। चेतावनी के बाद भी नहीं रुकने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। एक गोली रवि के बाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दोनों साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Previous articleलो-प्रेशर सिस्टम से देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में बारिश होने के आसार: आईएमडी
Next articleवंदे मातरम विवाद: उमर उब्दुल्ला का कांग्रेस पर हमला, कहा- कश्मीरियों को जेल में देखना चाहते?