प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया

Join Us

नई दिल्ली,(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में हुए 9/11 के भयावह आतंकवादी हमलों की 25वीं बरसी पर पीडि़तों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उन परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की, जिनकी जिंदगी इन दर्दनाक हमलों से हमेशा के लिए बदल गई।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद ने दुनियाभर में अनगिनत लोगों की जान ली है। उन्होंने कहा कि सीमा पार आतंकवाद का शिकार होने के कारण भारत पिछले कई दशकों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहा है।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद का खतरा लगातार अपना स्वरूप बदल रहा है, लेकिन आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का विरोध करने के भारत के संकल्प में कोई बदलाव नहीं आया है। प्रधानमंत्री ने इस भयावह खतरे से निपटने के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों के प्रति एकजुटता भी व्यक्त की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सामाजिक मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि 9/11 के दर्दनाक हमलों के 25 वर्ष बाद भी पीडि़तों को याद किया जा रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत उन परिवारों के साथ खड़ा है, जिनकी जिंदगी इन हमलों के कारण हमेशा के लिए बदल गई।
उन्होंने कहा, आतंकवाद ने दुनिया भर में अनगिनत जिंदगियां छीन ली हैं। सीमा पार आतंकवाद का शिकार होने के कारण भारत पिछले कई दशकों से इस लड़ाई में सबसे आगे रहा है। हालांकि आतंकवाद का खतरा लगातार बदल रहा है, लेकिन इसके सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का विरोध करने का हमारा संकल्प अटल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किए जा रहे तमाम प्रयासों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने आतंकवाद को मानवता के लिए गंभीर खतरा बताते हुए इसके सभी स्वरूपों के खिलाफ सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान किए गए 9/11 स्मारक एवं संग्रहालय के दौरे की कुछ झलकियां भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर 9/11 हमलों में जान गंवाने वाले लोगों को याद करना और उनके परिवारों के साथ खड़ा होना पूरी मानवता की साझा जिम्मेदारी है।
00

Previous articleआर्थिक कदम भी दंत-विहीन
Next article10 दिनों तक शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में भर जाएंगे शराबी’, गणेश पूजा में शराब की बिक्री पर रोक से भडक़ा हाईकोर्ट